14 साल के लड़के ने छोटी बच्ची का किया मर्डर, शव को पिता ने ठिकाने लगाया

  • Share on :

मुंबई। मुंबई के वसई की 8 साल की बच्ची का क्षत-विक्षत शव उसके घर के पास एक खाली कमरे में पाए जाने के दो दिन बाद जालना में उसके गांव से एक 14 साल के नाबालिग लड़के को पकड़ा गया है। लड़के के पिता को बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़के की मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। हालांकि लड़की के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक यौन शोषण का संकेत नहीं दिया है।
लड़की कक्षा 3 की छात्रा थी। शव बरामद होने से तीन दिन पहले अपने वान्याचपड़ा घर से लापता हो गई थी। वह स्कूल से लौटने के बाद खेलने के लिए निकली थी। उसने आइसक्रीम खरीदने के लिए अपने पिता से कुछ पैसे भी लिए थे। हालांकि, जब लड़की देर शाम तक घर नहीं लौटी तो मोहल्ले के आसपास खोजबीन शुरू की गयी। उसके पिता ने बाद में पेल्हार पुलिस स्टेशन में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। 
परिवार ने आसपास के क्षेत्र में लापता लड़की के पोस्टर लगाए थे और उसके बारे में जानकारी देने वाले को 20,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। सोमवार को उसका शव एक बंद कमरे में प्लास्टिक की थैली में भरा हुआ मिला। शव के पैर बेल्ट से बंधे हुए थे। 
पुलिस ने कहा कि 14 कक्षा 9 में पढ़ने वाला 14 साल का छात्र इस मामले में मुख्य संदिग्ध है। उसने एक चॉल में अपने कमरे में लड़की की हत्या कर दी थी। नाबालिग लड़के के पिता एक फिल्म स्टूडियो में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करते हैं। 
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper