एरिजोना में 19 वर्षीय छात्रा की गला घोंटकर हत्या: अमेरिका से फरार भारतीय नागरिक जर्मनी में गिरफ्तार
एरिजोना. एरिजोना में अपनी 19 वर्षीय गर्लफ्रेंड का गला घोंटने और अमेरिका से भागने की कोशिश करने के आरोप में जर्मनी में एक 20 साल के भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वरुण बाचीगारी पर कॉलेज की छात्रा जुलिसा रूबी सालाजार की मौत के मामले में फर्स्ट-डिग्री मर्डर का शक है. सालाजार गुरुवार को टक्सन में यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के पास अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं.
पुलिस ने बताया कि जुलिसा के परिवार वालों द्वारा चिंता जताए जाने पर पुलिस ने अपार्टमेंट में वेलफेयर चेक किया, जहां जुलिसा अचेत अवस्था में मिली और उसके शरीर पर चोट के निशान थे. इसके बाद जांचकर्ताओं ने सालाज़ार के बॉयफ्रेंड बाचीगारी की मुख्य संदिग्ध के तौर पर पहचान की.
KOLD के अनुसार, डिटेक्टिव्स का मानना है कि उसने सालाजार का फोन और क्रेडिट कार्ड ले लिए थे और उसकी मां को कई मैसेज भेजे थे.
साभार आज तक

