उज्जैन महाकाल मंदिर के पास दीवार धंसने से 2 की मौत

  • Share on :

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के महाकाल मंदिर के पास एक दीवार धंस जाने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जिले के एसपी और कलेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बुलडोजर लगाकर राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में 2 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है। उनकी पहचान फरीन पति आजाद राठौर 22 साल निवासी जयसिंहपुरा उज्जैन के रूप में हुई है। वहीं अजय पिता ओमनाथ योगी उम्र 27 साल निवासी शिवशक्ति नगर उज्जैन की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं, उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान शारदा बाई पति सोहन लाल के रूप में हुई है। उनकी उम्र 40 साल है और वो ग्राम उज्जैनिया थाना घटिया क्षेत्र की रहने वाली हैं। 
बता दें कि उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास महाराजवाड़ा स्कूल में रिनोवेशन का काम चल रहा है। यहां महाकाल फेज 2 के कार्य भी चल रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। तेज बारिश के बीच ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। महाकाल मंदिर के पुजारी ने इसे प्राकृतिक आपदा बताया है। वहीं दीवार के पास रहने वाले एक शख्स ने बताया कि मेरा मकान इस दीवार से लगा हुआ है। दीवार को बने हुए एक साल भी नहीं हुआ है। मैंने आयुक्त को कहा था कि दीवार को चार फीट ऊपर उठाओ। लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। उसने कहा कि यहां काली मिट्टी है। पहले भी यहां से पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं थी।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper