महानगर गैस लिमिटेड का फैसला: मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में आज से महंगी हुई गैस
सीएनजी की कीमतों में आज इजाफा हुआ है। महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई में ...
ओटावा। कनाडा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। एक विमान दुर्घटना में दो भारतीय ट्रेनी पायलटों की मौत हो गई है। पायलट अभय गडरू और यश विजय रामुगड़े मुंबई के रहने वाले थे। कनाडा के पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। इस दुर्घटना में कुल तीन लोगों की जान गई है।
उन्होंने कहा कि दो इंजन वाला हल्का विमान पाइपर पीए-34 सेनेका चिलिवैक शहर में एक मोटल के पीछे पेड़ों और झाड़ियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में भारतीय नागरिकों के अलावा एक अन्य पायलट की भी मौत हो गई।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई