IIST इंदौर में 24 घंटे का 'अप्रतिम सृजन कुंभ 2026' हैकाथॉन संपन्न
राजेश धाकड़
इंदौर। इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIST) में आयोजित 24 घंटे के वार्षिक इंटरनल हैकाथॉन "अप्रतिम सृजन कुंभ 2026" में 800 से अधिक विद्यार्थियों की 130 टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने एग्रीटेक, स्पेस टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, डिजास्टर मैनेजमेंट, साइबर सेफ्टी और क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट जैसे विषयों पर तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन Oracle, Microsoft, TCS, Impetus, InfoBeans और Lirisoft सहित विभिन्न कंपनियों के 12 विशेषज्ञ जूरी सदस्यों ने किया। विजेता टीमों के लिए ₹62 हजार की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई।
IIST ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के ग्रुप एडवाइजर अरुण एस. भटनागर ने कहा कि यह हैकाथॉन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की नवाचार प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के साथ-साथ AI, इंडस्ट्री 5.0 और इंटेलिजेंट ऑटोमेशन जैसी उभरती तकनीकों के अनुरूप भविष्य के इंजीनियर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

