मिनी ट्रक को चंद घंटों में कुठला पुलिस ने किया बरामद अज्ञात चोर की तलाश जारी
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कटनी। कटनी जिले की कुठला पुलिस ने ट्रक च...
जम्मू। सोमवार सुबह करीब 5:35 बजे कश्मीर घाटी में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र हनजीवेरा बाला के पास था, जो श्रीनगर से लगभग 23 किलोमीटर दूर स्थित है।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 आंकी गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसका केंद्र अपेक्षाकृत कम गहराई पर (शैलो डेप्थ) था, इसलिए सतह पर झटके ज्यादा महसूस हुए। आमतौर पर कम गहराई वाले भूकंपों में कंपन अधिक तीव्र लगते हैं, भले ही उनकी तीव्रता बहुत ज्यादा न हो।
साभार पंजाब केसरी
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई