महाशिवरात्रि के पावन पर्व 40क्विंटल खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया
सह संपादक-अनिल चौधरी
इंदौर। पालदा नाका निमावर रोड स्थित बाबूलाल नगर गली नंबर 7 पर प्रेम पिंकी प्रजापत की अगुवाई में 40क्विंटल खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही रामू जाट मित्र मंडल 20 कुंटल खिचड़ी का वितरण किया गया।
प्रजापत ने मीडिया से चर्चा में कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हजारों की संख्या में शिव भक्त देव गुराडिया स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन के लिए जाते हैं ऐसे सभी भक्तों की सेवा करने का अवसर हमें खिचड़ी प्रसाद वितरण के माध्यम से मिल रहा है और इसीलिए हम तन मन धन के साथ शिव भक्तों की सेवा करते हुए उन्हें खिचड़ी प्रसाद का वितरण कर रहे हैं... श्री रामू जाट ने कहा रामू जाट मित्र मंडल के द्वारा गुटकेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिये हम सब रेत व्यापारी मिलकर यहां पर पिछले 8 वर्षों से खिचड़ी प्रसाद का वितरण कर रहे हैं करीब 20 कुंटल खिचड़ी का वितरण किया जाता है । सभी व्यापारी मिलकर तन मन धन से पूरा सहयोग करते हैं ताकि शिव भक्तों की सेवा की जा सके। इसलिए इस बार दुगने उत्साह और खुशी के साथ महाशिवरात्रि पर्व पर सभी आयोजन धूमधाम से हो रहे हैं।

