गेम चेंजर के चार गानों पर खर्च हुए 75 करोड़

  • Share on :

राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म की कास्ट, कहानी और ट्रेलर से लेकर फिल्म के गाने भी चर्चा में हैं। हाल ही में पता चला था कि फिल्म के गानों पर डायरेक्टर ने कुछ 75 करोड़ खर्च किए हैं। जैसे ही ये पता चला, फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछना शुरू किया कि चार गानों पर 75 करोड़ क्यों खर्च हुए? अब सोशल मीडिया को इस चीज का जवाब मिल गया है। म्यूजिक लेबल सारेगामा ने अब इस चीज का जवाब दिया है। गेम चेंजर में चार गाने हैं- जरागंडी, रा मचा-मचा, नाना हयाराना और धोप। टीम के मुताबिक, जरागंडी को प्रभु देवा ने कोरियोग्राफ किया है। गाने में करीब 600 डांसर्स हैं। गाने को 70 फुट के हिल विलेज के सेट पर 13 दिन में शूट किया गया। वहीं, गाने में इको-फ्रेंडली जूट से बनी ड्रेस पहनी गई है। रा मचा-मचा की बात करें तो इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया गया है। गाने में करीब 1000 डांसर्स हैं। नाना हयाराना की बात करें तो दावा किया जा रहा है ये पहला भारतीय गाना है जिसे इन्फ्रारेड कैमरे पर शूट किया गया है। गाने को न्यूजीलैंड में शूट किया गया है। धोप की बात करें तो इस गाने को जानी मास्टर ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने में करीब 100 रूसी डांसर्स हैं। इस गाने का शूट आठ दिन में पूरा हुआ था।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper