झलकारी बाई के सम्मान में 30 साल पुरानी मांग को मिली मंजूरी, महापौर का किया अभिनंदन
कोली/कोरी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को श्रीफल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर जताया आभार
महावर नगर के उद्यान में प्रतिमा स्थापना की मांग पर भी बनी सहमति
राजेश धाकड़
इन्दौर । वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा स्थापना एवं उनके नाम पर चौराहे के नामकरण की वर्षों पुरानी मांग को आगे बढ़ाने के लिए कोली कोरी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव का महापौर सचिवालय पहुंचकर अभिनंदन किया। अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ एवं कोरी कोली समाज महापंचायत के संयुक्त तत्वावधान एवं झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली, कोरी कोली समाज महापंचायत के अध्यक्ष दिनेश वर्मा दानिश एवं महावर विचार मंच के अध्यक्ष नंदराम मेहर के नेतृत्व में महापौर सचिवालय में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिह्न (आभार एवं सम्मान पत्र) भेंट कर नगर निगम की नामकरण समिति में पारित प्रस्ताव के लिए समूचे समाज की ओर से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश मावर उपस्थित रहे।

