सीने में दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास आए लड़के को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

  • Share on :

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। दरअसल, 24 साल का एक लड़का सीने में दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर को दिखाने गया था। वह डॉक्टर के घर के सामने बेंच पर बैठ कर इंतजार कर रहा था। तभी अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया। वह बेंच से नीचे गिर गया। यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। लड़के की पहचान शाहरुख मिर्जा के रूप में हुई है।
सामने आए 18 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बेंच पर बैठकर इंतजार कर रहा है। अचानक वह अपने दोनों हाथ पैर पर रखता है। और कुछ ही सेकंड में पास रखे दूसरे बेंच पर गिर जाता है। उसका सिर जोर से बेंच से टकराता है। उसे गिरता देख आसपास के लोग उसे उठाने दौड़ते हैं। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया जाता है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक को घबराहट की समस्या था। वह मंगलवार को सिविल अस्पताल कैंपस में डॉक्टर पंकज गुप्ता के सरकारी आवास पर इलाज कराने पहुंचा था।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper