जनहित, ग्रामीण उत्थान, उद्योग और सर्वहारा सशक्तिकरण का बजट, मोहन यादव सरकार ने विकास का नया रोडमैप दिया : दीपक जैन “टीनू”
आदित्य शर्मा
इंदौर/भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट जनकल्याण, सामाजिक न्याय और सर्वहारा वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक है। यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और श्रमिक वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने का ठोस रोडमैप है।
भारतीय जनता पार्टी के सह मीडिया प्रदेश प्रभारी दीपक जैन “टीनू” बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जनहितैषी संकल्पों को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने किसानों के लिए 3000 करोड़ रुपये खर्च कर 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराने का निर्णय प्रदेश के कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। साथ ही मत्स्य उत्पादन, सिंचाई और ग्रामीण सड़क निर्माण जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार मिलेगा। मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना और सड़क मरम्मत के लिए हजारों करोड़ का प्रावधान दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगा।
स्वास्थ्य क्षेत्र में 23,747 करोड़ रुपये और आयुष्मान योजना के लिए 2,149 करोड़ रुपये का प्रावधान यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की सरकार गरीब और मध्यम वर्ग के स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। वहीं 7 लाख 95 हजार विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय शिक्षा को सामाजिक बदलाव का माध्यम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
दीपक जैन "टीनू" ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के संकल्प से महिला सशक्तिकरण के लिए नारी कल्याण योजनाओं में 1 लाख 27 हजार 555 करोड़ रुपये और लाड़ली बहना योजना के लिए 23 हजार 882 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा। जनजातीय क्षेत्रों के विकास, जल जीवन मिशन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े निवेश से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का लक्ष्य स्पष्ट दिखाई देता है।
दीपक जैन "टीनू" ने कहा कि उद्योग क्रांति योजना के तहत युवाओं को ऋण उपलब्ध कराना और इंडस्ट्रियल आईटी पार्क विकसित करना प्रदेश में रोजगार सृजन और निवेश को नई गति देगा। वन एवं पर्यावरण, धर्म एवं संस्कृति और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में संतुलित निवेश यह दर्शाता है कि यह बजट समग्र विकास का दस्तावेज है।
दीपक जैन “टीनू” ने कहा कि भाजपा सरकार का यह बजट सर्वहारा वर्ग, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं और उद्योग के माध्यम से आमजन के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने वाला साबित होगा। यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को जमीनी स्तर पर लागू करने का मजबूत प्रयास है।

