श्रीमती आराधना कासलीवाल के सहयोग से धर्मवीर सेवा संस्थान की सराहनीय पहल
राजेश धाकड़
इंदौर। भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक संस्था धर्मवीर सेवा संस्थान, इंदौर द्वारा बेजुबान जानवरों की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। श्रीमती आराधना कासलीवाल के सहयोग से संस्था के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पशु-पक्षियों एवं सड़कों पर रहने वाले जानवरों के लिए पानी के पात्र रखे।
संस्था द्वारा संचालित इस सेवा अभियान के तहत इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों में पानी के पात्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही इनमें नियमित रूप से पानी भरने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि भीषण गर्मी में बेजुबान जानवरों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक मानवीय कर्तव्य है। ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता एवं सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से घुमंतू कार्य के जिला संयोजक एडवोकेट दीपक चौहान, संस्था अध्यक्ष सौरभ पांडे, संस्था सचिव चेतन जी भोसले, पंकज जी पाटिल, संयोजक रामेश्वर चौरसिया एवं भारत राठौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

