गौर बंजारा दल का प्रतिनिधिमंडल एसीपी विजयनगर से मिला, निष्पक्ष जांच की मांग

  • Share on :

विनोद चौहान 
बंजारा समाज की बेटी मोनिका चौहान के आत्महत्या प्रकरण को लेकर गौर बंजारा दल के महानगर अध्यक्ष श्री रमेश राठौड़ जी एवं समाज के वरिष्ठ नेता श्री नेमीचंद जी नायक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विजयनगर के एसीपी महोदय से भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित जांच की मांग रखी गई।
एसीपी विजयनगर महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर गौर बंजारा दल के पदाधिकारीगण  दीपक गोविंद चौहान (संगठन मंत्री), बिरजू राठौड़ , भारत राठौड़, रमेश नायक, पंकज पवार, पवन राठौड़, आकाश राठौड़ सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper