खाटू श्याम से लौट रहे परिवार की ट्रैवलर खड़े ट्रक से भिड़ी, कोटा में 9 श्रद्धालुओं की मौत

  • Share on :

कोटा। राजस्थान के कोटा में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसा आधी रात को शंभूपुरा के पास हुआ है। यहां तीर्थयात्रियों से भरी एक गाड़ी की खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य लोग घायल हैं। घटना की सूचना पता ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में कई की हालत गंभीर है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक ट्रैवलर गाड़ी की ट्रक से टक्कर हुई है। बताया जा रहा है कि सभी एक ट्रैवलर गाड़ी में सवार होकर महाराष्ट्र से राजस्थान के खाटू श्याम आए थे। गाड़ी में सवार 16 लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं, जो खाटू श्याम के दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे। इनकी गाड़ी जब कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के पास पहुंची तो हादसा हो गया। गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने की वजह से खड़े ट्रक से टकराते ही ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई। घायलों का कोटा के नवीन चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए कोटा के अपर जिला कलेक्टर राजेश जोशी ने बताया कि हादसा शंभूपुरा के पास आधी रात को हुआ है। 16 लोगों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इसमें 9 लोगों की जान चली गई। वे खाटू श्याम के दर्शन करके महाराष्ट्र लौट रहे थे। ये सभी एक ही परिवार के थे।
साभार नवभारत टाइम्स

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper