गैस रेगुलेटर में लगी आग से पूरा घर जलकर राख, घरेलू सामान खाक

  • Share on :

सवादता -पुनीत सेन 
खारकलां। खंडवा जिले के ग्राम खारकलां में बुधवार को घरेलू गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लगने से एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घर में रखा रोजमर्रा का सामान, किचन का सामान, पंखा, फ्रिज सहित अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर राख हो गईं।

जानकारी के अनुसार भोला जत्थाप की माताजी घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस के रेगुलेटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर में फैल गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लंबे प्रयास के बाद आग शांत हुई, लेकिन तब तक घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। आग में घर का जरूरी सामान और घरेलू उपकरण जलने से परिवार के सामने बड़ा नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper