अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत: बर्कली में 6 दिन से लापता साकेत का शव बरामद
अमेरिका के बर्कली में लापता हुए भारतीय छात्र का 6 दिन बाद शव पाया गया ...
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हुआ है। सीलमपुर इलाके में चार मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही। चार लोगों को मलबे से निकाला गया है। तुरंत ही उन्हें अस्पताल भेजा गया। दिल्ली फायर विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव के काम में जुटी है। दिल्ली फायर विभाग के मुताबिक, बिल्डिंग गिरने की घटना सीलमपुर गली नंबर 5 की है। यहां जनता कालोनी में 4 मंजिला इमारत गिरी है। 30-35 गज का मकान गिरा है। अब तक 4 लोगों मलबे से निकाला गया और हॉस्पिटल ले जाया गया। कुछ और लोगों के दबे होने की संभावना है। दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर, राहत बचाव कार्य जारी है।
साभार नवभारत टाइम्स
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई