ग्राम लाल पठार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। 345 मरीजों की हुई ओ पी डी सभी बीमारियों के डाक्टर रहे उपलब्ध गंज बासौदा सिनर्जी संस्थान एवं SBI फाउंडेशन के सहयोग से संचालित संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स कार्यक्रम के अंतर्गत गंजबासौदा ब्लॉक के ग्राम लाल पठार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लाल पठार, महागौर एवं मुंडरा के 345 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर में बच्चों की स्वास्थ्य जांच, हड्डी संबंधी जांच, आंखों की जांच, मोतियाबिंद की पहचान, सामान्य OPD, BP, शुगर, हीमोग्लोबिन, ECG, LFT- RFT, Uria, Widal की जांच सहित बुखार, सर्दी-खांसी, कान की समस्या, एलर्जी, बॉडी पेन तथा ANC - PNC जांच की सुविधाएं प्रदान की गईं एवं ऋतिक रघुवंशी संचालक मेट्रोपोलिस लैब गंज बासौदा के द्वारा स्पेशल टेस्ट Tsh (थायराइड ) 55 निशुल्क टेस्ट जांच की कार्यक्रम में शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. उमा शंकर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हरि प्रसाद सेवा सदन बैरागढ़, जनरल फिजिशियन डॉ. रवि गंगवाल द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर के दौरान अवेयरनेस स्टेशन पर HPV के बारे में भी जानकारी दी गई तथा लोगों को साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर सिनर्जी संस्थान से कार्यक्रम समन्वयक बुलबुल मौर्य, सोना पंथी, रोहित विश्वकर्मा, राहुल नामदेव, पायल सोनी तथा गंजबासौदा कैंप सेंटर इंचार्ज दीपक कुशवाह उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभिन्न ग्रामों से आई आशा कार्यकर्ता दया अहिरवार, आरती दुबे, विमला अहिरवार, प्रियंका उपाध्याय, हेमलता कुशवाह, ललिता अहिरवार एवं आंगनवाड़ी सहायिका रजनी अहिरवार, मीना अहिरवार भी मौजूद रहीं।

