आत्मनिर्भर दलहन मिशन अंतर्गत मसूर बीज मिनीकिट का निःशुल्क वितरण

  • Share on :

सतपाड़ा कलां एवं सुल्तनिया में किसानों को मिला मसूर उत्पादन बढ़ाने का अवसर,
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा।  किसानों को दलहन उत्पादन के प्रति प्रोत्साहित करने एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आत्मनिर्भर दलहन मिशन योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत सतपाड़ा कलां एवं सुल्तनिया में कृषकों को मसूर बीज मिनीकिट का निःशुल्क वितरण किया गया।
इस अवसर पर कृषि विस्तार अधिकारी गजेंद्र रघुवंशी द्वारा किसानों को मसूर की उन्नत खेती, बीजोपचार, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा फसल प्रबंधन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही किसानों को मसूर की खेती अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया गया।
मसूर बीज मिनीकिट वितरण से क्षेत्र के किसानों को दलहन उत्पादन बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा भूमि की उर्वरता बनाए रखने में सहायता मिलेगी। यह पहल किसानों को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने एवं स्थानीय स्तर पर दलहन की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई कि वे प्राप्त बीज मिनीकिट का समय पर बोनी एवं वैज्ञानिक तरीके से फसल प्रबंधन कर अधिक उत्पादन प्राप्त करें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper