एक बगिया मां के नाम -पौधों की देखभाल और सुरक्षा हेतु 90 हितग्राहियों को प्रशिक्षित करने जनपद बड़वारा में हुई एक दिवसीय कार्यशाला

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी । धरा को हरा भरा रखने एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधारोपण करना जितना जरूरी है उससे कहीं ज्यादा आवश्यक उनकी देखभाल और सुरक्षा करना है। इसी अवधारणा को सच साबित करने जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जनपद पंचायत बड़वारा में एक बगिया मां के नाम *योजना के अंतर्गत 90 हितग्राहियों को पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा करने के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत बड़वारा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रभा तेकाम ने हितग्राहियों से संवाद करते हुए पौधों को सुरक्षित रखने एवं पौधों से होने वाले लाभों के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए जरूरी निर्देश दिए। वहीं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजीत सिंह ने एक बगिया मां के नाम योजना के उद्देश्यों एवं फायदों तथा शासन के निर्देशों के संबंध में हितग्राहियों को अवगत कराया। प्रदान संस्था से विशाल कुमार एवं संगीता ने पीपीटी के द्वारा गहन पहलुओं से अवगत कराया। तकनीकी मार्गदर्शन सहायक यंत्री ने दिया। कार्यशाला में उपयंत्री,ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायक भी मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper