करैरा, शिवपुरी में भव्य 51 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन
शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
शिवपुरी। क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिलने वाला है, क्योंकि श्री श्री 1008 बाबा भानगिर की तपो भूमि बगीचा सरकार हनुमान जी महाराज के पावन धाम पर 51 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ एवं श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है.
इस पावन अनुष्ठान में कथा व्यास के रूप में प्रख्यात कथा वाचक एवं भविष्य द्रष्टा, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वर धाम सरकार) अपने श्रीमुख से श्री राम कथा की अमृत वर्षा करेंगे। वहीं, इस महायज्ञ के मुख्य यजमान पं. श्री राजेश दुबे भोला महाराज (अध्यक्ष - प्रभु श्रीराम हनुमान मानव सेवा समिति एवं ब्राह्मण समाज करैरा) हैं।
प्रमुख कार्यक्रम विवरण:
श्री गणेश पूजन एवं श्री कलश यात्रा: शुक्रवार, दिनांक 23/10/2026 को सुबह 9 बजे से (कलश यात्रा मंडी प्रांगण स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर बगीचा सरकार मंदिर प्रांगण तक जाएगी)।
श्री रामकथा प्रारंभ: शनिवार, दिनांक 24/10/2026 से 30/10/2026 तक, प्रतिदिन दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे तक।
51 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ: शनिवार, दिनांक 24/10/2026 से प्रतिदिन दोपहर 09:00 बजे से 12:00 बजे तक (यज्ञ की पूर्णाहुति दिनांक 30/10/2026, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे होगी)।
अन्य आकर्षण: दिनांक 23/10/2026 से 29/10/2026 तक प्रतिदिन अन्न क्षेत्र (प्रसादी भण्डारा) का आयोजन होगा। इसके साथ ही, दिनांक 30/10/2026 को दोपहर 3 बजे से महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार भी दो दिन लगेगा, जिसकी घोषणा मंच से एक दिन पूर्व की जाएगी।
आयोजन स्थल: बाबा का बाग बगीचा सरकार प्रांगण, करैरा, जिला शिवपुरी (म.प्र.)।
आयोजक: प्रभु श्रीराम हनुमान मानव सेवा समिति, समस्त करैरा नगरवासी क्षेत्रवासी एवं ब्राह्मण समाज सेवा समिति।

