महू में 26 से 29 दिसंबर तक 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का भव्य आयोजन

  • Share on :

यज्ञ स्थल 7000 दीपों से होगा आलोकित
रिपोर्टर... जीतेन्द्र वर्मा ब्यूरो रिपोर्ट 
महू। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में श्री राधा–कृष्ण मंदिर प्रांगण, फेस-1, चिनार पार्क कॉलोनी, महूगांव में 26 से 29 दिसंबर 2025 तक चार दिवसीय 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है  
इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में योगेश उपाध्याय एवं लक्ष्मी उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि महायज्ञ के समस्त कार्यक्रम शांतिकुंज, हरिद्वार से पधारे परिव्राजकों द्वारा विधिवत रूप से संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रात्रिकाल में यज्ञ स्थल को 7000 दीपों से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे संपूर्ण परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं दिव्य वातावरण से आलोकित रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि यज्ञकुंड पर प्रतिदिन 200 से अधिक यजमानों के बैठने की व्यवस्था रहेगी, जिसके लिए निरंतर पंजीयन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता रहने की संभावना है।कार्यक्रम की शुरुआत 26 दिसंबर, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे श्री राधा–कृष्ण मंदिर से यज्ञस्थल तक भव्य कलश यात्रा से होगी, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। इसी दिन सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक यज्ञस्थल पर युग संगीत एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।27 दिसंबर, शनिवार को प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक देव स्थापना, यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार संपन्न होंगे। सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक महिला जागरण एवं दीपयज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम होंगे संपन्न 
28 दिसंबर, रविवार को प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक यज्ञ एवं संस्कार संपन्न होंगे, वहीं सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक महिला जागरण एवं प्रज्ञापुराण का आयोजन होगा। 29 दिसंबर, सोमवार को प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ एवं संस्कार संपन्न होंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक गुरुदीक्षा, पूर्णाहुति, टोली विदाई एवं आभार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन के अंतर्गत 27, 28 एवं 29 दिसंबर को प्रातः 8:30 बजे से यज्ञ समापन तक पुंसवन, नामकरण, मुण्डन, शिखा-स्थापन, विद्यारंभ, यज्ञोपवीत एवं गुरुदीक्षा जैसे संस्कार निःशुल्क संपन्न कराए जाएंगे। कलश यात्रा श्री राधा–कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर यज्ञस्थल पर संपन्न होगी। गायत्री परिवार द्वारा क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है। पत्रकार वार्ता में नीता वानखेड़े, रिंपी राय एवं दीपेंद्र नामदेव भी उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper