स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे रनिंग रूम में हुआ गरिमामय आयोजन
इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रेलवे रनिंग रूम में देशभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनरल मैनेजर सहित रनिंग रूम की पूरी टीम ने राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे वीरों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। आजादी की इस विरासत को आगे बढ़ाना और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात रेलवे रनिंग रूम की कैंटीन में भी जनरल मैनेजर एवं पूरी टीम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान मिथुन वर्मा, सूरज बौरासी, निलेश बौरासी, नितिन केनवाल, खुशी राम जी, भूपेंद्र जी एवं राहुल जी सहित रनिंग रूम का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया और सभी ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की।
स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर भी है।

