नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित आर्य समाज मंदिर में अखिल भारतीय राजार्य सभा का भव्य आयोजन सम्पन्न

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित आर्य समाज मंदिर में अखिल भारतीय राजार्य सभा का भव्य एवं गरिमामय आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर से आए साधु-संतों, वैदिक विद्वानों और आर्य समाज के अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक, राष्ट्रवादी और प्रेरणादायक बना रहा।
कार्यक्रम की सबसे प्रमुख विशेषता यह रही कि डी पी यादव ने अपना नाम परिवर्तित कर धर्मपाल आर्य रखा। इसके साथ ही उन्हें अखिल भारतीय राजार्य सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित जनसमूह ने पुष्पमालाओं और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समारोह में सुदर्शन न्यूज़ राष्ट्रनिर्माण के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. पवन आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने समाज को संगठित करने, वैदिक संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
देश के विभिन्न राज्यों से आए संत-महात्माओं एवं विद्वानों ने अपने प्रवचनों के माध्यम से समाज में जागरूकता, शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि भारत को वैदिक मूल्यों, संस्कृति और सामाजिक समरसता के आधार पर सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आजाद सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं मंच संचालन वैदिक विद्वान एवं राज आर्य सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. करण सिंह आर्य द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा वैदिक विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper