बिजासन मां के दरबार में विशाल भंडारा, भजन संध्या

  • Share on :

रिपोर्टर - सोनू जोशी
बिजासन मां के दरबार में दोपहर 12 बजे से माई की इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। शाम को एक शाम बिजासन मां के नाम भजन संध्या भी हुई। मुख्य आयोजक पुजारी प्रकाश गुरू बिजासन माता मंदिर, गुरूदेव आनंद गिरी महाराज के सान्निध्य में ऐतिहासिक आयोजन हुआ। देखिए खास रिपोर्ट
बिजासन मां के आंगन में ही महालक्ष्मी माता का मंदिर है। जहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। बिजासन मां और लक्ष्मी मां के विशाल भंडारे का आयोजन मुख्य आयोजक प्रकाश गुरू हर साल करते हैं। महालक्ष्मी मंदिर में छप्पन भोग भी लगा। आनंद गिरी महाराज गुरूदेव के सान्निध्य में हुए भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। मुख्य आयोजक प्रकाश गुरू, हेमेन्द्र गुरू, जितेन्द्र गुरू ने बताया कि गुरूदेव आनंद गिरी जी महाराज के सान्नध्य में ये आयोजन हुआ। इसमें सुरेन्द्र पुरी जी, मनीष यादव (दबंग दुनिया), रतन वन, आशीष वन, बनवारी वन, गोपाल दादा, विजयसिंह परिहार, अजयसिंह गोयल, देवकी सिलावट, धारासिंह पटेल, हेमेन्द्र गुरू, रिंकु भाई, जितेन्द्र गुरू, भोला दीवान, अजय यादव अज्जू शामिल है। मुख्य रूप से संरक्षक वीरेन्द्र गुप्ता, जय ठाकुर, यश वन गोस्वामी, हितेश गोस्वामी, युवराज गोस्वामी, वेदांत गोस्वामी, ओम गिरी, पंडित योगेन्द्र पाठक  सहित सभी भक्तों साथ रहे। शाम को मां बिजासन के भक्तों को छोटे लक्खा यानी सन्नी करफी के भजन यहां हुई भजन संध्या में सुनने को मिले।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper