भव्य गणगौर बाना निकला
जागृति महिला मंडल श्री वैष्णव धाम मंदिर बिचौली मर्दाना रोड द्वारा आज भव्य गणगौर बाना निकाला गया।
मंडल की संयोजक श्रीमति रचना गुप्ता ने बताया की प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी महिला मंडल द्वारा माता की आराधना के बाद गाजेबाजे के साथ भव्य गणगौर बाना निकला गया। जिस में गणगौर माता को आधुनिक प्रकार की पोषक एंव गहनों से सजाया गया था।
मंडल की भावना आहलूवालिया व सरिता छाबड़ा ने बताया कि गणगौर बाने के पहले बड़ी संख्याओं में अनेक प्रकार के पहनावे ओर श्रृंगारित मातृशक्तियो को गेम एंव गणगौर गाने पर प्रस्तुति दी गई।
बाने में सजधज कर निकले भगवान शिव और देवी पार्वती की महिलाएं पूजा करती चल रही थीं।
साथ ही गणगौर बाने में बड़ी संख्या में मातृशक्तियाँ राजस्थानी पोषक में सजधज के राजस्थानी नृत्य करते चल रही थी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजलि संजय शुक्ला जी राखी विजयवर्गीय जी मीना, नम्रता बियानी, सीमा प्रजापति इत्यादि मौजूद रहे।

