अनंत चतुर्दशी पर ठाकुर दा कैफे में हुई भव्य महाआरती, प्रसादी का वितरण

  • Share on :

छह वर्षों से निरंतर की जा रही भगवान श्री गणेश की आराधना, रंजीत टाइम्स के नशा मुक्ति अभियान की पहल को भी सराहा
राजेश धाकड़ 
इंदौर। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर ठाकुर दा कैफे में भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान कैफे परिवार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।

ठाकुर दा कैफे के संचालक गिरवर सिंह तोमर ने बताया कि कैफे परिवार द्वारा पिछले छह वर्षों से लगातार भगवान श्री गणेश की आराधना पूरे तन, मन और धन से की जा रही है। गणेशोत्सव के दौरान प्रतिवर्ष धार्मिक आयोजन किए जाते हैं, जिसमें गणेश भक्त उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश की आराधना के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ समाज में आपसी भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने का प्रयास किया जाता है।

इस अवसर पर इंदौर के प्रतिष्ठित समाचार पत्र रंजीत टाइम्स द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की भी चर्चा हुई। ठाकुर दा कैफे परिवार के सदस्यों ने रंजीत टाइम्स की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए अभियान को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। परिवार के सदस्यों ने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी है।

रंजीत टाइम्स के नशा मुक्ति अभियान की पहल पर शुभकामनाएं देने वालों में गिरवर सिंह तोमर, सोनू शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, जीवन सिंह तोमर, जयपाल सिंह तोमर, शिवांश सिंह तोमर, कुंवर कार्तिकेय सिंह चौहान, कुंवर हेमंत सिंह चौहान, अभिषेक राजपूत, संदीप भैया, तुषार व्यास, तुषार कावलकर, विश्वनाथ व्यास, माही राय एवं पूजा तोमर सहित ठाकुर दा कैफे परिवार के सदस्य शामिल रहे।

महाआरती के दौरान पूरा वातावरण 'गणपति बप्पा मोरया' के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। आयोजन के अंत में भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper