श्राद्ध पक्ष में महादेवी दिव्य धाम पर भव्य संगीतमय भागवत कथा एवं पितृ तर्पण

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर महादेवी दिव्य धाम सेवा समिति द्वारा भव्य संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं पितृ तर्पण का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन पीठाधीश्वर श्री राजेश शास्त्री महाराज के मुखारविंद से किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और सनातन धर्म के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय वर्णन सुनने का अवसर मिल रहा है।
श्राद्ध पक्ष में आयोजित इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य पितरों के प्रति श्रद्धा अर्पित करना और सनातन परंपराओं के अनुसार पितृ तर्पण करना है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर कथा श्रवण कर रहे हैं तथा धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर रहे हैं।
महादेवी दिव्य धाम सेवा समिति के इस आयोजन में रामनिवास शर्मा, रजत पंडित, कृष्णकांत दुबे, अक्षय गेहलोत, अभिषेक अग्रवाल, मंडलोई, कदम सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper