हरसूद में रानी दुर्गावती जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, मुख्यमंत्री मोहन यादव का हुआ स्वागत

  • Share on :

सवादता -पुनीत सेन 
हरसूद। वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर सोमवार, 5 अक्टूबर को हरसूद में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री के हरसूद आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं गोंड समाज के लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
रानी दुर्गावती जयंती के अवसर पर बाबा बुखारदास से बागेश्वर मैदान, हरसूद तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में गोंड समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा, सजी हुई झांकियों और उत्साह के साथ लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया। पूरे मार्ग पर लोगों में उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी व्यवस्था संभालते नजर आए। मुख्यमंत्री के साथ सुरक्षा दल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
शोभायात्रा के दौरान रानी दुर्गावती के शौर्य, साहस और बलिदान को याद किया गया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते हरसूद में जयंती समारोह का माहौल उत्सवमय रहा। शोभायात्रा बाबा बुखारदास से प्रारंभ होकर बागेश्वर मैदान पहुंची, जहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गोंड समाज के लोगों ने रानी दुर्गावती के इतिहास और उनके योगदान को याद करते हुए जयंती समारोह में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भी उपस्थिति रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper