इंदौर के खजराना क्षेत्र में आज संत शिरोमणि संत सेवालाल महाराज की 287वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
इंदौर। संत सेवालाल महाराज आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों समाजजन स्थानीय विधायक महेंद्र हार्डिया भी शामिल हुए।
शोभायात्रा की शुरुआत संत सेवालाल चौक स्थित महक वाटिका गार्डन से हुई, जहां चौक का विधिवत अनावरण किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। ढोल-ताशों, बैंड बाजों और जयकारों के बीच महिलाएं, युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।
संत सेवालाल महाराज की सुसज्जित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया और प्रसादी का वितरण भी किया गया।
कमल राठौर, अध्यक्ष – आयोजन समिति संत सेवालाल महाराज के आदर्श—समाज सेवा, समानता, नशामुक्ति और शिक्षा—को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है।,कार्यक्रम का समापन महाआरती और प्रसादी वितरण के साथ हुआ। समाजजनों ने संत सेवालाल महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
राजेश धाकड़ की रिपोर्ट

