चेटीचंड पर निकली भगवान झूलेलाल की भव्य रैली, सिंधी समाज ने दिया एकता और सेवा का संदेश

  • Share on :

दिनांक: 16 मार्च 2026
सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल जी के जन्मोत्सव चेटीचंड के पावन अवसर पर इस वर्ष भी सिंधी समाज द्वारा बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर समाज के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए और सभी ने मिलकर समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
भगवान झूलेलाल जी की भव्य रैली दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर भंवरकुआं तक निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और झूलेलाल जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

 


कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवक प्रॉपर्टी ब्रोकर के हीरालाल खटवानी, अनिल कुमार खटवानी, राजेश खेतपाल, सुरेश सीतलानी, संजय मुंजल और दिलीप ज्ञानी ने सेवा और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया। सभी ने अपने परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाज के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस भव्य आयोजन की कवरेज रणजीत टाइम्स द्वारा की गई, जिसमें संपादक श्री गोपाल गावंडे जी ने पूरे कार्यक्रम का अवलोकन कर समाज की इस एकजुटता और उत्साह की सराहना की।
चेटीचंड के इस पावन अवसर पर पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहा और सिंधी समाज के लोगों ने भगवान झूलेलाल जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
संपादक: आपका गोपाल गावंडे
रणजीत टाइम्स

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper