दिल्ली में शिव अर्चना महायज्ञ का भव्य आयोजन, संत-महात्माओं ने लिया हिस्सा

  • Share on :

पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
नई दिल्ली। दिल्ली के वेंकटेश्वर  मंदिर में दांडी संन्यासी स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में शिव अर्चना महायज्ञ का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुए इस महायज्ञ में देशभर से आए संत-महात्माओं और गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में जगतगुरु वाल्मीकि पीठ 1008 श्री कृष्ण शाह गिरी महाराज, पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत ‘एक तू ही जयगुरुदेव’ सद्गुरु स्वामी श्री अरुणानंद जी महाराज साहेब, महामंडलेश्वर स्वामी चंद्रपुरी महाराज, बालयोगी मौनी महंत श्री यशवर्धन महाराज साहेब, राष्ट्रीय महामंत्री साध्वी श्री अनंता देवी, महंत अमन जी महाराज (बड़े हनुमान मंदिर, दिल्ली), सुशांत सागर गोल्डी, सफाई आयोग सदस्य दिल्ली सहित कई संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महायज्ञ के दौरान विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना एवं पूजा-अर्चना की गई। संतों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता, धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया और महायज्ञ में सहभागिता की। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper