माधव चौक पर 20 अक्टूबर को होगा माता विसर्जन का भव्य स्वागत, शाम 6 बजे से सजेगा मंच

  • Share on :

तरुण अग्रवाल ने डीजे संचालकों से की धीमी आवाज में डीजे बजाने की अपील
शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
शिवपुरी। शहर के माधव चौक चौराहे पर आगामी 20 अक्टूबर को माता विसर्जन के अवसर पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा। इसकी जानकारी तरुण अग्रवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को दी।

तरुण अग्रवाल ने बताया कि माता रानी के विसर्जन के दौरान विभिन्न पंडालों से निकलने वाली झांकियों और विसर्जन जुलूस का माधव चौक पर भव्य मंच के माध्यम से स्वागत किया जाएगा। इस दौरान माता रानी की झांकियों के साथ आने वाले श्रद्धालुओं का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया जाएगा। साथ ही शॉल और श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि माता विसर्जन के इस धार्मिक और भव्य आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि शहर से निकलने वाली माता रानी की झांकियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया जा सके।

डीजे संचालकों से धीमी आवाज में डीजे बजाने की अपील

प्रेस वार्ता के दौरान तरुण अग्रवाल ने डीजे संचालकों से विशेष आग्रह किया कि माता विसर्जन के दौरान डीजे धीमी आवाज में बजाएं, ताकि आम नागरिकों और आसपास के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी से धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की।

माधव चौक पर आयोजित होने वाला यह स्वागत कार्यक्रम माता रानी की झांकियों के सम्मान और श्रद्धालुओं के अभिनंदन के लिए आयोजित किया जा रहा है।

प्रेस वार्ता के दौरान तरुण अग्रवाल ने डीजे संचालकों से विशेष आग्रह किया कि माता विसर्जन के दौरान डीजे धीमी आवाज में बजाएं, ताकि आम नागरिकों और आसपास के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी से धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper