बीकेटी के इंदौरा बाग चौकी के सामने भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से अनिल यादव की मौत
बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र की इंदौरा बाग चौकी के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से करीब 45 वर्षीय अनिल यादव पुत्र संतलाल की मौत रामसागर मिस सामुदायिक ले जाया गया उसके बाद डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया हो बताया जा रहा है कि अनिल यादव महमूदाबाद, सीतापुर का रहने वाला था और चौक पर काम करते थे। हादसा इंदौर बाग चौकी के सामने हुआ, जहां ट्रक की टक्कर लगने से अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अनिल यादव के परिवार में बेटा अंशु यादव उम्र करीब 22 वर्ष, बेटी खुशबू यादव उम्र करीब 27 वर्ष तथा उनके भाई वीरेंद्र कुमार बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस कारवाई मे लगी हुई हैं
मोहम्मद आसिफ रिपोर्ट लखनऊ

