भारतीय सेना के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन
आशीष शर्मा
सनावद-भारतीय सेना के सम्मान में रविवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिकों, राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। विधायक सचिन बिरला ने कहा कि तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के समर्थन में निकाली जा रही है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा हुआ है और प्रत्येक भारतीय को सेना की वीरता पर गर्व है। तिरंगा यात्रा मुरली मनोहर मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होते हुए बस स्टेंड स्थित गांधी प्रतिमा पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय सेना के सम्मान में नारे लगाए गए। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में आतंकियों के हमलों के जवाब में मिशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर ध्वस्त कर दिया।
तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी,भाजपा मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर,दिनेश शर्मा,विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण पटेल,अनिता बंसल, ओम वर्मा,अनिल अजमेरा,रामचरण कुशवाह,जितेंद्र राठौड़,राजा चौरसिया,धर्मेंद्र मसंद,मोहित यादव,संजय राठौर,बंशीलाल चौधरी,सरोज इंगला,दिनेश गोलकर,पार्षद गंगाभारती शर्मा,अमिता मंत्री,संजय वर्मा,सुरेश सोलंकी,शुभम शर्मा, सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

