रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड में चलाई गई भिक्षावृत्ति के विरुद्ध बड़ी मुहिम

  • Share on :

सरवटे बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन में भिक्षावृत्ति की खबरें प्राप्त होते ही इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार महिला बाल विकास विभाग की रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड में भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की l इस मुहिम में सरवटे बस स्टैंड से आठ भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों को रेस्क्यू कर रेन बसेरा में आश्रय प्रदान किया गया l वहीं दल ने आज रेलवे स्टेशन में रात्रि  12:00 बजे तक अभियान चलाकर लगभग 14 भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों को रेस्क्यू किया एवं लगभग आठ लोगों को समझाएं देकर अपने मूल स्थान भेजा गया l  जिसमें से कुछ लोग उज्जैन एवं देवास में रहने वाले थे. रेलवे पुलिस आरपीएफ के द्वारा बताया गया कि रेलवे स्टेशन में इन भिक्षुकों के द्वारा लगातार भिक्षावृत्ति की जा रही थी और महिनो से यहां  पर डेरा डालकर रहा जा रहा था, कुछ भिक्षुक के द्वारा रात्रि में लगातार शराब पीकर हंगामा भी किए जाने की शिकायतें रेलवे स्टेशन में लगातार आ रही थी l आज की मुहिम में महिला बाल विकास व रेस्क्यू दल नोडल अधिकारी  ने बताया कि रेलवे स्टेशन एवं सरवटे बस स्टैंड मे संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई जिसमें लगभग 25 से 30 सदस्य शामिल थे यहां पर महिला बाल विकास के साथ ही नगर निगम, श्रम विभाग होमगार्ड विभाग, रेलवे पुलिस तथा एनजीओ के सदस्य शामिल थे. 
इस प्रकार के कार्यवाही लगातार आगे भी की जाती रहेगी और ऐसे स्थल जहां पर भिक्षुओं ने अपने अस्थाई निवास बना लिए हैं उन क्षेत्रों में भी कार्यवाही की जाएगी. जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिंन्हा ( महिला बाल विकास) ने बताया कि जो लोग कंबल या खाना बांट रहे हैं वह कृपया सड़कों और रास्तों में वितरण करने की अपेक्षा रेन बसेरा एवं निराश्रित आश्रम ,बाल आश्रम, वृद्धा आश्रम में अपना सहयोग प्रदान करें और शासन के द्वारा चलाई जा रही मुहिम में सहयोग प्रदान करें

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper