शास्त्री पार्क की फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें खाक; गुस्साए लोगों ने फायर ब्रिगेड पर किया पथराव
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके की एक फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की सूचना मिलने के बाद जब फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची तो गुस्साए स्थानीय लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के शुरुआती प्रयासों के सीमित होने के चलते लोगों में यह गुस्सा भड़का था। हालांकि, अब आग बुझा दी गई है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।
अधिकारियों ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का सही कारण अभी भी जांच के दायरे में है। हालांकि, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की एक टीम भी इलाके का मुआयना करने और नुकसान का अंदाजा लगाने के लिए मौके पर पहुंच गई है।
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि यहां लकड़ी और प्लाइवुड और फर्नीचर जैसे बहुत ज्यादा ज्वलनशील सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आग को काबू में करने के लिए दमकल कई गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

