सोशल मीडिया  पर पत्रकारों की छवि धूमिल करने वाली पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ दिया ज्ञापन

  • Share on :

पत्रकारों के खिलाफ गलत टिप्पणी करने वालों की खैर नहीं :- रविंद्र सिंह पवैया
ब्यूरो चीफ दिव्यानंद अर्गल 
 गवलियर-   लोधी पुष्पेंद्र राजपूत नामक युवक के द्वारा सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर मीडिया कर्मियों की छवि धूमिल करने की नीयत से डाली गई  गई थी इस पोस्ट को देखकर प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया के निर्देशानुसार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष महिला पत्रकार राधा राजावत के नेतृत्व में  पोस्ट करने पोस्ट करने वाले युवक लोधी पुष्पेंद्र राजावत नाम के व्यक्ति के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी रॉबिन जैन को शिकायती आवेदन देकर कहा गया कि लोधी पुष्पेंद्र राजावत नामक युवक के द्वारा पत्रकारता जगत में पत्रकारों की छवि धूमिल की जा रही है जिसमें एक अन्य युवक भी शामिल है जो अपने आप को निडर पत्रकार कहता है प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया  के द्वारा बताया गया कि  पत्रकारों को देश ज्ञका चौथा स्तंभ कहा जाता है और पत्रकार दूसरों की हितों की लड़ाई लड़कर अपनी जान जोखिम में भी डालता है परंतु आजकल देखने में आ रहा है कि कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा जिसमें फेसबुक अकाउंट का नाम लोधी पुष्पेंद्र राजपूत के द्वारा फेसबुक सोशल साइट पर पत्रकारों के लिए अभद्र टिप्पणी एवं बेहूदा फोटो के माध्यम से पत्रकारों की छवि धूमिल की जा रही है इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति का नाम भी आया है जिसका नाम लेखक के तौर पर लिखा गया है आदित्य मानू शर्मा नामक व्यक्ति के द्वारा लिखा गया है जैसा सोशल मीडिया पर प्रतीत हुआ है   उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई कर  माहौल बिगड़ना वाले ऐसे सामाजिक तत्व के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर मामला दर्ज करे  शिकायती आवेदन देने वालों में प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रामनारायण पटेल , सत्येंद्र भदोरिया अशोक सोनी , बंटी शर्मा,  नीरज हांडा जिला   अध्यक्ष ग्वालियर दिव्यानंद अर्गल, सुमित साहू ,हरिशंकर शर्मा ,बबीता शर्मा ,अंजली बेस,मनू रावत,हरिओम शर्मा एवं अन्य पत्रकार बंधु सम्मिलित रहे,

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper