एक माह से लापता नाबालिग बालिका जबलपुर के ग्वारीघाट से सकुशल दस्तयाब, परिजनों से मिलाया कोतवाली पुलिस

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी ।ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस ने करीब एक माह से लापता नाबालिग बालिका को जबलपुर के ग्वारीघाट क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बालिका को उसके परिजनों से मिलाने की प्रक्रिया पूरी की।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर नाबालिग बालक-बालिकाओं की गुमशुदगी के मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 8 जुलाई को कैलवारा खुर्द निवासी महिला ने कोतवाली थाने में अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका भी जताई थी। मामले में अपराध क्रमांक 735/2026 के तहत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने बालिका के परिजनों एवं परिचितों से पूछताछ कर संभावित स्थानों पर तलाश की। तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के माध्यम से जानकारी जुटाई गई। इसी दौरान बालिका के जबलपुर स्थित ग्वारीघाट क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम जबलपुर पहुंची और बालिका को सकुशल कटनी लेकर आई।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय एवं बस स्टैंड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नेहा मौर्य ने बालिका की संवेदनशीलता के साथ काउंसलिंग की। बालिका ने घर से नाराज होकर चले जाने की बात बताई तथा किसी अप्रिय घटना से इनकार किया। बालिका को आवश्यक वैधानिक एवं न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी नेहा मौर्य एवं सहायक उप निरीक्षक दीपेन्द्र शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper