नई बस्ती शंभू टाकीज रोड पर नाबालिग पर चाकू से हमला, जांघ में फंसा  गया चाकू का टुकड़ा

  • Share on :

जिले में चाकू बाजी की वारदातों को रोकने में पुलिस प्रशासन नाकामयाब अपराधियों के हौसले हुए बुलंद
कटनी से जिला वीरो नवल किशोर कुशवाहा
​कटनी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती शंभू टॉकीज रोड पर आज मंगलवार की शाम सरेराह चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात  हुई। अज्ञात हमलावरों ने एक नाबालिग पर प्राणघातक हमला किया, जिसमें चाकू का एक हिस्सा युवक की जांघ में ही टूटकर फंस गया।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजाद चौक निवासी एक नाबालिग युवक आज शाम नई बस्ती क्षेत्र में पूल खेलने गया था। शाम लगभग 4:00 बजे जब वह वहां से वापस लौट रहा था, तभी शंभू टॉकीज रोड पर कुछ अज्ञात युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया।
​शुरुआत में युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान हमलावरों ने नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि चाकू युवक की जांघ में जा घुसा और उसका ब्लेड टूटकर अंदर ही फंस गया।
​घटना के बाद घायल नाबालिग को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक उसकी जांघ में फंसे चाकू के टुकड़े को निकालने और उपचार करने में जुटे हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper