रिटायर्ड SI से 40 लाख की धोखाधड़ी, बेटे के कारोबार के लिए 50 लाख का सरकारी लोन दिलाने का झांसा

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने के नाम पर एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित के बेटे के कारोबार के लिए 50 लाख रुपए का सरकारी लोन दिलाने का झांसा दिया और लोन की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में करीब 40 लाख रुपए ऐंठ लिए।
जानकारी के अनुसार, वीआईपी नगर निवासी 72 वर्षीय गोविंद सिंह तंवर की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने मामले की जांच की। आरोप है कि आरोपी ने सरकारी योजना के तहत लोन स्वीकृत कराने और प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा दिलाकर पीड़ित से रकम ली, लेकिन न तो लोन दिलाया और न ही रकम वापस की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच, FIR दर्ज
मामले की शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी सरकारी लोन दिलाने के नाम पर अपना शिकार बनाया है या नहीं। मामले में लेन-देन और आरोपी द्वारा रकम लिए जाने से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper