महिला सशक्तिकरण की ओर एक मजबूत कदम! 11 सिलाई मशीन 6 ब्यूटी पार्लर किट किए प्रदान
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ विधानसभा के लोकप्रिय और जनप्रिय विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया की ओर से राणापुर क्षेत्र की हमारी माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक शानदार पहल की गई।
विधायक निधि के अंतर्गत, राणापुर में महिलाओं को सिलाई मशीनें और ब्यूटी पार्लर किट्स वितरित की गईं। इस सौगात का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सशक्त करना है।
इस पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन यशवी नितेश शाह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उनके द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों और समर्पण के कारण ही यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।
जब एक महिला आत्मनिर्भर होती है, तो पूरा परिवार और समाज प्रगति करता है। आदरणीय डॉ. विक्रांत भूरिया के मार्गदर्शन में हमारी टीम हर वर्ग को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर संकल्पित है।

