पुण्यतिथि पर सेवा कार्यों की बयार, पुत्र आशीष सचान ने किया वृक्षारोपण एवं अन्न वितरण, बर्रा के स्मृति पैलेस में उमड़ा जनसैलाब

  • Share on :

पिता की पुण्यतिथि पर अगले वर्ष से कराया जाएगा 11 कन्याओं का विवाह।  आशीष सचान 
कानपुर। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष सचान के द्वारा अपने पूज्य पिता स्व श्रीप्रकाश सचान की पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण एवं निर्धन असहाय समाज के लिए खाद्य सामग्री वितरित की गई। आयोजन बर्रा स्थित स्मृति पैलेस में किया गया जहां सैकड़ों की तादाद में आए लोगों ने स्व श्रीप्रकाश सचान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा नमन किया। पूरे परिसर में श्रीप्रकाश अमर रहें के जयकारे गूंजते रहे। अंत में आए हुए सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष आशीष सचान ने बताया कि स्व श्रीप्रकाश सचान केवल एक नाम नहीं बल्कि समाज सेवा की एक विचारधारा थे। वे आजीवन निर्बल, असहाय एवं वंचित समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहे। उन्होंने अपने जीवन काल में मानवता को ही सबसे बड़ा धर्म माना। वे कई सामाजिक संगठनों के प्रमुख संरक्षक रहे और उनके मार्गदर्शन में हजारों युवाओं को रोजगार मिला। उनका दरवाजा हमेशा जरूरतमंदों के लिए खुला रहता था। उनके लिए सेवा ही पूजा थी। इस मौके पर उनके छोटे भाई पूर्व पार्षद जितेंद्र सचान ने भावुक होते हुए बताया कि बड़े भाई स्व श्रीप्रकाश सचान सच्चे अर्थों में समाजसेवी थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में हमेशा ही निर्बल असहाय समाज के उत्थान की दिशा में कार्य किया। उन्होंने कभी जात-पात नहीं देखा, जो भी उनके पास मदद के लिए आया, उन्होंने उसकी मदद की। उनके आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणा हैं। उनका सपना था कि कोई भी गरीब भूखा न सोए, उसी सपने को आज हमारे परिवार के बच्चे आगे बढ़ा रहे हैं। अपने पिता को याद करते हुए पुत्र आशीष सचान ने कहा कि मेरे पिता स्व श्रीप्रकाश सचान मेरे लिए केवल पिता नहीं बल्कि मेरे गुरु और मेरे आदर्श थे। वे कई संगठनों के प्रमुख संरक्षक रहे, उन्होंने अपने जीवन काल में हजारों लोगों को रोजगार दिलाया तथा हमेशा ही मदद के लिए उनके हाथ आगे बढ़े रहते थे। उन्होंने हमें सिखाया कि व्यापार के साथ-साथ समाज की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। आज उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हमने उनकी पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण और अन्न वितरण का संकल्प लिया है। हम हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाते रहेंगे। तथा अगले वर्ष से 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा। इस मौके पर जीतेन्द्र सचान जिला उपाध्यक्ष अभिनव जी महाराज अरविन्द सचान अध्यक्ष जिला सरदार सेना रामप्रकाश शुक्ला डॉ आर सी शर्मा राम यश उत्तम विनीत सिंह भदौरिया पंकज शुक्ला बृजेन्द्र स्वरुप सचान दीपक शर्मा नितिन श्रीवास्तव हिमांशु सैनी शोभित त्रिपाठी अनुज  बाजपेई मनोज यादव एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper