विसंगति से परेशान महिला को मिला हाथों-हाथ मिला समाधान

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर।  कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार इंदौर जिले में राजस्व एवं अन्य प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विभिन्न राजस्व निरीक्षक वृत्तों में राजस्व शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में बांक ग्राम में आयोजित एक राजस्व शिविर में एक महिला ने अपने पति के मृत्यु प्रमाण-पत्र नहीं बनने की समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। महिला ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 मामले को गंभीरता से लेते हुए शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने तत्काल जांच कराई। डिप्टी कलेक्टर सुश्री निधि वर्मा ने बताया कि संबंधित प्रकरण में मृत्यु तिथि आदि को लेकर विसंगति थी, क्योंकि यह आत्महत्या से संबंधित मामला था। मौके पर ही जांच कराकर तहसीलदार के माध्यम से आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा विसंगति का निराकरण कराया गया। उन्होंने बताया कि जांच पूर्ण होने के बाद तहसीलदार द्वारा मृत्यु पंजीयन का आदेश जारी कर दिया गया है और शिविर स्थल पर ही महिला को उसके पति मोहम्मद अली, पिता शब्बीर का मृत्यु प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया गया।
 इस शिविर में  22 नामांतरण, 8 सीमांकन, बंटवारा, बटांकन, 4 ईकेवायसी, 28 फार्मर रजिस्ट्री, ईडब्ल्यूएस के 7 प्रमाणपत्र, 5 जन्म प्रमाणपत्र और एक मृत्यु सहित कुल 75 से अधिक प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया।
 राजस्व शिविरों के माध्यम से इस प्रकार आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper