आदेश गणेश समिति ने की भव्य महाआरती, 56 भोग प्रसादी का वितरण

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। बर्फानी धाम स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप आदेश गणेश समिति द्वारा आयोजित गणेशोत्सव में रविवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समिति सदस्यों ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

महाआरती के दौरान भगवान श्री गणेश को 56 भोग अर्पित किए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं को 56 भोग की प्रसादी वितरित की गई। भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन कर शहर एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। साथ ही देश की प्रगति एवं पर्याप्त वर्षा के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में निक्की राय, भाजपा नेता मोहन सेंगर, दीपू सेंगर, राकेश सतलानी, सुमित स्वामी, कार्तिक झावरे, अंगद सिंह शेखावत एवं दीपक निगम सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

समिति अध्यक्ष राकेश सतलानी ने आयोजन में उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper