तीर्थ स्थल रामदेवरा के दर्शन

  • Share on :

बदनावर। आज भाद्रपद शुक्ल दशमी के पावन अवसर पर राजस्थान के जैसलमेर स्थित पूज्य लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के प्रसिद्ध तीर्थस्थल रामदेवरा पहुँचकर दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
"केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर"
इस अवसर पर बदनावर क्षेत्र के श्री मेखालेश्वर धाम की प्रथम ध्वजा बाबा रामदेव जी के चरणों में अर्पित कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
इस दौरान बदनावर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शेखर यादव जी, मेखालेश्वर धाम के पूज्य गुरुदेव महंत खटपटी नाथ जी एवं क्षेत्र के श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
बाबा रामदेव जी महाराज की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper