भारतीय सर्व सेवा संगठन के इंदौर-उज्जैन संभाग कार्यालय का भव्य शुभारंभ

  • Share on :

विधायक रमेश मेंदोला रहे मुख्य अतिथि, ममता सोनकर ने फीता काटकर किया कार्यालय का उद्घाटन
पदाधिकारियों का संकल्प—जनता की सेवा के लिए 24 घंटे रहेंगे तत्पर
रणजीत टाइम्स न्यूज | इंदौर
भारतीय सर्व सेवा संगठन के इंदौर-उज्जैन संभाग कार्यालय का भव्य शुभारंभ नंदा नगर स्थित काकेश्वरी बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स परिसर में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 के विधायक रमेश मेंदोला उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद चंदू शिंदे मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष गंग ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रमेश मेंदोला द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात भारतीय सर्व सेवा संगठन की इंदौर संभाग महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ममता सोनकर ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला ने संगठन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा के उद्देश्य से कार्य करने वाले संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इंदौर में संगठन का कार्यालय शुरू होने से आमजन को अपनी समस्याएं रखने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए एक मंच मिलेगा।

जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने का संकल्प

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इंदौर में कार्यालय प्रारंभ होने के बाद आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा। संगठन के पदाधिकारी जनसेवा के लिए 24 घंटे तत्पर रहने का प्रयास करेंगे और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए संगठन स्तर पर हरसंभव पहल की जाएगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विपिन तिवारी, अनिल तिवारी, गणेश पांडेय, ममता सोनकर, चेतन जी, वैभव शर्मा, राजेश उपाध्याय, राजीव भारती, जय प्रकाश उपाध्याय, दीपक, सुभाष धर्माधिकारी, गांधी गोपाल उपाध्याय, धर्मेंद्र डांगी, सुनील गुजराती और योगेश रेडवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रीवा के गुढ़ से शुरू हुआ संगठन का सफर

संगठन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय सर्व सेवा संगठन की शुरुआत रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से हुई थी। संगठन अब मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनसेवा से जुड़े कार्य कर रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमेश पीड़िहा हैं। पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार में उनके प्रयासों और मार्गदर्शन की भूमिका का उल्लेख किया।

— रणजीत टाइम्स न्यूज, इंदौर

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper