आम आदमी पार्टी ने मजदूर दिवस पर किया श्रमिकों का सम्मान

  • Share on :

1 मई, अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी, जिला बैतूल द्वारा PWD चौक रेन बसेरा के पास एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया। आप कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से मजदूरों का गर्मजोशी से स्वागत कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में मजदूरों की अहम भूमिका को सराहा और उनके अथक परिश्रम के लिए धन्यवाद भी किया। वक्ताओं ने कहा कि श्रमिक वर्ग हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी है और उनके अधिकारों की रक्षा करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
आप पार्टी जिला अध्यक्ष शैलेष कुमार वाईकर ने कहा कि मजदूर केवल ईंट-पत्थर नहीं उठाता, वह राष्ट्र का निर्माण करता है। उसका पसीना केवल उसकी मेहनत नहीं, बल्कि हमारे देश की तरक्की की कहानी है। इसलिए मजदूर का सम्मान करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य है। मजदूर भाइयों ने उनको होने वाली समस्याओं से आप पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी को अवगत कराया आप पार्टी के पदाधिकारी  ने जल्दी ही प्रशासन से चर्चा कर सभी समस्याओं को निराकरण की बात कही

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper