चंडीगढ़ में 'आप' को बड़ा झटका: पार्षद दमनप्रीत सिंह समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

  • Share on :

चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव से पहले चंडीगढ़ की सियासत में उथल-पुथल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के वार्ड नंबर-17 से पार्षद दमनप्रीत सिंह ने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसे आप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि बीते ढाई महीने में यह दूसरा मौका है जब पार्टी का पार्षद कांग्रेस में शामिल हुआ है। 
इससे पहले मेयर चुनाव के बाद पार्षद प्रेमलता भी पार्टी छोड़ चुकी थीं। सेक्टर-35 के राजीव गांधी कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में दमनप्रीत सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस जॉइन की। 
उनके साथ पूर्व आप नेता व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सेक्टर-43 के कोषाध्यक्ष उज्ज्वल भसीन, अधिवक्ता विशाल शर्मा और युवराज अष्ट भी कांग्रेस में शामिल हुए। दमनप्रीत ने इसे घर वापसी बताते हुए कहा कि कांग्रेस ही वह मंच है जहां से वे अपने वार्ड और शहर की बेहतर सेवा कर सकते हैं। 
नगर निगम के संभावित चुनाव से पहले पार्षदों का लगातार पाला बदलना राजनीतिक दलों के लिए नई चुनौती बन गया है। मौजूदा स्थिति में भाजपा के पास 18 पार्षद, कांग्रेस के पास अब 8 पार्षद और एक सांसद का वोट है जबकि आप के पार्षदों की संख्या घटकर 9 रह गई है। इससे कांग्रेस को मजबूती मिलती दिख रही है, वहीं आप की स्थिति कमजोर होती नजर आ रही है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper