एफएआरए (FARA) के तहत अमेरिका में रजिस्टर्ड हुआ 'आरएसएस फ्रेंड्स', जानिए क्या है पूरा मामला

  • Share on :

नई दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शुभचिंतकों के एक समूह ने अमेरिका में संगठन की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के पास एक फॉरेन एजेंट के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया है. रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट में जॉर्जिया का एड्रेस देने वाले 'आरएसएस फ्रेंड्स' ने नई दिल्ली के केशवकुंज स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अपना 'फॉरेन प्रिंसिपल' लिस्ट किया है.
'आरएसएस फ्रेंड्स' ने 27 अगस्त को फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट (एफएआरए) के तहत डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस में अपना रजिस्ट्रेशन कराया.
समूह ने कहा कि आरएसएस फ्रेंड्स का आरएसएस के साथ स्पेसिफाइड डिलीवरेबल्स, कॉम्पेनसेशन या डिटेल्ड ऑपरेशनल इंस्ट्रक्शंस वाला कोई लिखित एम्प्लॉयमेंट, कंसल्टिंग, लॉबिंग, पब्लिक-रिलेशंस या एजेंसी एग्रीमेंट नहीं है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper