सारसडोली में प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण संपन्न, प्रशिक्षण के साथ ग्रामीणों की आंखों की जांच भी की गई

  • Share on :

शिवम् प्रजापति
 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन) की नवांकुर योजना अंतर्गत 27 अक्टूबर 2026 को विकासखंड मेहदवानी की ग्राम पंचायत सारसडोली में प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक डॉ. नीलेश्वरी वैश्य, नवांकुर संस्था प्रमुख पवन कुमार, पीआर मेंटर दीपेंद्र साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर दासोदा भलावी, ग्राम पंचायत सारसडोली के सरपंच बलराम बनवासी तथा नेत्र सहायक आशुतोष मिश्रा एवं नारायण दीक्षित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान ग्राम विकास में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के संबंध में जानकारी दी गई। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। प्रस्फुटन समितियां शासन और ग्रामीण समुदाय के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती हैं तथा सामाजिक विकास में अहम योगदान देती हैं।
कार्यक्रम के दौरान नेत्र सहायकों आशुतोष मिश्रा एवं नारायण दीक्षित द्वारा ग्रामीणों की आंखों की जांच भी की गई। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान कर आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य जागरूकता और जनकल्याणकारी गतिविधियों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस प्रकार प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्फुटन समितियों को सक्रिय बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper